अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी ने चौघानपाटा में नगर सदस्यता अभियान की शुरुआत हेतु नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू के नेतृत्व में एक कैम्प का आयोजन किया।इस कैम्प में भारतीय जनता पार्टी के समस्त अल्मोड़ा नगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के संयोजक,बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।इस अभियान के तहत सदस्यता किट भी बांटी गई।सभी पदाधिकारियों ने चौहानपाटा कैम्प में आई आम जनता को मोबाइल फोन पर मिस काल देकर सदस्यता दिलाई और सदस्यता अभियान के पर्चे भी बांटे गए।सभी पदाधिकारियों ने मिल जुलकर इस अभियान के तहत एक सौ पचास से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रोतेला,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,जिला उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान संयोजक प्रकाश भट्ट,कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट,जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,नमो एप कृष्ण बहादुर सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र मेहता,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,नगर मंत्री दिक्षांत पवार,पूर्व मंत्री विनीत बिष्ट,अजय बर्मा, पुर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय बर्मा पुर्व नगर मंत्री संजय साह रिख्खू,आशीष गुरूरानी,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,पूर्व महामंत्री मनीष जोशी,महिला मोर्चा सोशल मीडिया नेहा उप्रेती,चन्द्रा जोशी,आनन्द कनवाल,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट,भगवान सिंह रावत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *