अल्मोड़ा-लोकसभा चुनाव के अन्तिम सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी ने जोर शोर से प्रचार कार्य शुरू कर दिया है तथा कार्यकर्ता घर,घर जाकर केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसम्पर्क किया।भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में एनटीडी,एसएसबी,वाल्मीकि बस्ती,हीराडुंगरी में प्रचार प्रसार किया जिसमें अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता बंसीलाल कक्कड़,वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत भण्डारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कपूर,बूथ अध्यक्ष प्रमोद तिवारी,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,नगर मंत्री दीक्षांत पवार,पूर्व सभासद चन्दन रावत,नमन साह,हेमन्त बिष्ट,दिनेश थापा,यश कुमार,अंकित कुमार,गोलू ,कृष्णा कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।विधानसभा अल्मोड़ा नगर मंडल में भी आज कयी टोलियों ने घर घर जाकर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसम्पर्क किया एवं केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *