अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी का सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने चितई गांव जाकर श्रीमती लता काण्डपाल से भेट कर मोदी सरकार के लिये उनका समर्थन मांगा।श्रीमती लता काण्डपाल के द्वारा कास्तकारी व शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत ही प्रेरणादायक काम किये गये है।श्रीमती काण्डपाल पूर्व मे एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी तथा कोरोना कालखंड के समय से पठन-पाठन का काम छोड़ खेती-बाड़ी का काम शुरू कर समाज को एक प्रेरणा देने का काम किया।श्रीमती लता कांडपाल हिंदी,अंग्रेजी व संस्कृत भाषा में भी गहरी पैठ रखती है। साथ में एक बेहतरीन कविता रचनाकार भी हैं। श्रीमती लता कांडपाल खेती-बाड़ी के काम के अलावा संगीत का भी अच्छा ज्ञान रखती है।वे निर्धन व गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लेकर पढ़ाने का काम भी करती है। इन सभी कार्यों में इनके घरवाले इनका सहयोग करते हैं ।इनके विशिष्ट कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों से उनके घर जाकर मिलना सुनिश्चित किया है।इस कार्यक्रम के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के संवाद से समर्थन कार्यक्रम में श्री शर्मा द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज के लिए एक प्रेरणा के रूप में बताया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की गयी।उनके साथ में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट , ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम लटवाल,कनक पंत, बलवंत सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
