अल्मोड़ा-शीतला खेत अल्मोड़ा में मां स्याही देवी श्री रामलीला कमेटी शीतला खेत द्वारा आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुष्कर सिंह भैसोड़ा मंडलीय अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल व अध्यक्ष फैडरेशन अल्मोड़ा द्वारा कहा कि हम सभी को भगवान श्री राम जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए इससे जीवन में कभी भी संकट नहीं होगा।पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि यहां की रामलीला में कलाकारों द्वारा बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है।अतिथि के रूप में राजेन्द्र भैसोड़ा प्रधान प्रतिनिधि चमतोला व राजेन्द्र सिंह गैड़ा ध्याड़ी से उपस्थित रहे।अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश रौतेला,संरक्षक हरीश रौतेला,अध्यक्ष हरीश बिष्ट,मैनेजर गोपाल सती,पंकज पाठक,हेम चन्द्र पाठक,गणेश पाठक, कोषाध्यक्ष राजू बिष्ट,पप्पू नेगी व कथावाचक मुकेश भी उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया गया व बैच लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इससे पूर्व एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,राजू बिष्ट,राजेन्द्र सिंह गैड़ा का शीतला खेत पहुंचने पर स्वागत अभिनन्दन किया गया और उन्हें मां स्याही देवी माता जी की फोटो भेंट की गई।
