अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब समिति के सचिव विनीत बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत सायं आई भारी बारिश और तूफान के कारण श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब का मंच क्षतिग्रस्त हो गया है और संस्था को काफी नुकसान हुआ है।अतः इस कारण संस्था द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2023 स्थगित किया जाता है और होने वाली समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं रद्द करी जाती हैं।
