अल्मोड़ा-राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में एडवोकेट विनोद चंद्र तिवारी के नेतृत्व में चल रहे ग्राम पंचायत खूंट,धामस,सेनार,रौन,डाल, चाण में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने संबंधित आंदोलन 22 वे दिवस और भीख मांगो अभियान के दूसरे दिवस ग्राम चाण, नौगांव,फड़का आदि क्षेत्र में पहुंचा। जहां पर ग्रामीणों द्वारा इस अभियान का जबरदस्त समर्थन किया गया और बढ़-चढ़ के चंदा दान दिया जा रहा है। एडवोकेट विनोद तिवारी ने बताया कि सरकार के खिलाफ पूरे क्षेत्र में बहुत ही गहरा रोष और क्षोभ व्याप्त है और जनता ने क्षेत्र की जनता की आवाज नहीं सुने जाने और आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।कहा कि आने वाले समय में वोट के माध्यम से जवाब देने की बात भी सामने आ रही हैं।ग्रामीण वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती हैं तो आने वाले समय में सत्ताधारी पार्टी से आने वाले लोगों का ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ा विरोध किया जाएगा।गौरतलब है कि यह यात्रा भीख मांगो अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर है जो कि आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत रौन,डाल, रेंगल,जूड़,ग्राम पंचायत खूंट,धामस आदि क्षेत्रों में जाएगी और अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी।आज मुख्य लोगों में गिरीश तिवारी,चंदन सिंह, गोपाल सिंह,नारायण सिंह,रतन सिंह, पंकज तिवारी,शंकर दत्त तिवारी, हिमांशु तिवारी,अशोक तिवारी,प्रेमा तिवारी,सुधा तिवारी,दीपा तिवारी,मनोज भंडारी,कमला तिवारी,आदि लोग मौजूद रहे।
