अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में वार्ड झिझाड़,तल्ला कसून,बक्शी खोला,कसून,झिझाड़,चौधरी खोला,पनिउडियार,रानीधारा रोड, रानीधारा नौला क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण किया गया और आम जन मानस सहित हर वर्ग की जन समस्याओं को सुना गया।उसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा हर वार्ड की समस्या सुनी गई और इसमें त्वरित कार्रवाई करने को लेकर कहा गया और सभी वर्गों में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि आम जन मानस का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और जन-धन योजना के तहत गरीब परिवारों को जीवन यापन करने में खासा मदद मिल रही है।कहा कि हर तपके का हर वर्ग का आम जन मानस भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को लेकर खासा उत्साहित दिखा और उनकी सरलता व शालीनता की खासा तारीफ करते नजर आ रहे थे।तिवारी ने कहा कि वैसे भी अल्मोड़ा के आम जन मानस अजय वर्मा को बहुमुखी विकास के प्रतीक के रूप में स्नेह और आम जन भावनाओं का सम्पूर्ण समर्पण व समर्थन प्राप्त होता नजर आ रहा है।अजय वर्मा के साथ पूर्व विधायक वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,गोविंद पिल्खावाल,ललित लटवाल,रवि रोतेला,प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट,राजीव गुरू रानी,मीडिया प्रभारी राजेंद्र विष्ट,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,राजेन्द्र बिष्ट,गिरीश गोलिया,जगत भट्ट,कृष्ण बहादुर सिंह, धर्म वीर आर्या,राकेश कुमार,ललित गोलिया,प्रत्याशी पनिया उडार हर्ष वर्धन तिवारी,प्रत्याशी झिझाड़ अमित शाह मोनू,वार्ड प्रभारी पनिउडियार जगत तिवारी,त्रिलोचन जोशी,अनीता वाणी,माधो वाणी,जगदीश नगर कोटी,विनोद चन्द्र भट्ट,स्नेह कुमार वर्मा,प्रत्याशी विजय भट्ट,मनोज सनवाल,राजेन्द्र जोशी,प्रत्याशी हरीश कनवाल,प्रत्याशी संजय जोशी,जीवन भंडारी,कमल अधिकारी,हेम महरा,हरीश, बूथ प्रभारी प्रेम बल्लभ, बूथ प्रभारी हरीश कनवाल,सह प्रभारी देवेश बिष्ट,बूथ प्रभारी विजय भट्ट, संजय जोशी,राहुल जोशी,पुष्पा जोशी,हिमांशु जोशी,जीवन मेर, बसन्त बल्लभ पंत,निर्मल पंत,विवेक जोशी,महामंत्री कमल अधिकारी, दिव्यांशु,अजय जोशी,महेंद्र कोठारी, राजेन्द्र जोशी,मोहित गड़िया,दिव्यांशु बिष्ट,पंकज बोरा,गोविन्द गैड़ा,राजेन्द्र बोरा,अनुज जोशी,कमल अधिकारी के अलावा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोहरा,वसुधा पंत, दीपा बिष्ट,अनीता,प्रत्याशी ममता खत्री,रेखा आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।