देहरादून/अल्मोड़ा-भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है,जिससे दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं,उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और उनका निरंतर सशक्तीकरण सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है,नए मेडिकल कॉलेजों के संचालन से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं,वहीं आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं भी उपलब्ध होने लगी हैं।इन समस्त उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कर्नाटक ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्नाटक ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनों की स्थापना,विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति,नई स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा उन्नत तकनीक के विकास से उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिल रही है,उन्होंने अल्मोड़ा जनपद से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। श्री कर्नाटक ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। चिकित्सा शिक्षा के विस्तार,अस्पतालों के आधुनिकीकरण और जनहितकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का सरल,संवेदनशील और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है।सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और इसी सोच के साथ प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।बिट्टू कर्नाटक ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *