अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पातालदेवी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले बारह साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने मुख्य वक्ता एवं बागेश्वर के सह प्रभारी बसंत जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,मुख्य वक्ता बसंत जोशी,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,कैलाश शर्मा तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि आगामी अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।मुख्य वक्ता बसंत जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल विचार विकेंद्रीकरण है तथा संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास,सुशासन, गरीब कल्याण,आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना,डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि यह कालखंड भारत के विकास के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।बसंत जोशी ने कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि 5 जून से 21 जून तक जिला,विधानसभा, ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अंतर्गत 5 से 11 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का संचालन सुनील बिष्ट द्वारा किया जाएगा।12 जून को जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम के संयोजक मनीष जोशी रहेंगे।उन्होंने बताया कि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान,स्वच्छता अभियान,प्रगति पथ यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का संचालन महिपाल बिष्ट के संयोजन में किया जाएगा।12 से 14 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी की संयोजक रेखा आर्य होंगी।13 से 18 जून तक जनकल्याण शिविरों का संचालन आनंद डंगवाल,15 से 18 जून तक प्रबुद्ध जन बैठकों का संचालन धर्मेंद्र बिष्ट,16 से 20 जून तक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशालाओं का संचालन हरीश बिष्ट तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का संयोजन नरेंद्र प्रसाद करेंगे।संपूर्ण अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री दर्शन रावत रहेंगे।उन्होंने आगामी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संगठन की निरंतर जनसंपर्क,सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू,नीमा आर्या,प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,ललित लटवाल,रवि रौतेला,
मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, संजय बिष्ट,नवीन बिष्ट,मंगल सिंह,हरीश सिज़वाली,दिनेश पांडे,जगदीश रावत,संदीप श्रीवास्तव,सुनील बिष्ट,मदन बिष्ट,नरेंद्र आगरी,महिपाल बिष्ट, गोविन्द मटेला,हरीश कनवाल, आनंद डंगवाल,कैलाश गोस्वामी,जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल,कविता शाह,वंदना आर्या,नमन गुरुरानी,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज भाकुनी,हरीश,अर्जुन बिष्ट, चंदन बहुगुणा,सौरभ वर्मा,राजा अली,देवेंद्र भट्ट,गुनीत सिंह, दीपक बोहरा,जगदीश डंगवाल, हरीश प्रसाद,गोपाल सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह डसीला,प्रताप सिंह चौहान,तेज सिंह,भानु अधिकारी,सुंदर सिंह राणा, कृष्ण भंडारी,शंकर सिंह मनराल,त्रिलोक राम,सुरेश राम , दिशांत पवार आदि के साथ साथ जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *