अल्मोड़ा-भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज प्रातः चौघानपाटा स्थित पार्क पहुंच कर भारतरत्न भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीमराव अम्बेडकर जिन्दाबाद के नारों के साथ ही मिष्ठान वितरण किया।भीमराव अम्बेडकर जिन्दाबाद भीमराव अम्बेडकर अमर रहे,जब तक सुरज चांद रहेगा,तब तक बाबा साहब का नाम रहेगा के नारों से पूरा चौहानबाटा गूंज उठा।कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा आर्या ने वक्ता के रूप में डा भीमराव अम्बेडकर कि जीवनी में प्रकाश डाला और संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर को याद करते सभी ने हर्ष व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,मेयर अजय वर्मा,पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल,रवि रोतेला,प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा लता पांडे, पूर्व राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार,निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,बीना नयाल,महिपाल बिष्ट,जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, निर्वतमान नगर अध्यक्ष व पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट , पार्षद पूनम त्रिपाठी,मीरा मिश्रा, पार्षद अभिषेक जोशी,नमो एप कृष्ण बहादुर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,ज्येष्ठ नेत्री चंपा पांडे,दीपा अधिकारी,नगर अध्यक्ष महिला दीपा बिष्ट,अनुसुचित जाति जिलाध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान,दिनेश मठपाल, धर्मवीर आर्य,संदीप श्रीवास्तव,मनीष जोशी,दीक्षांत पवार,पप्पू धवन,पियूष, राहुल टम्टा,जगदीश नगरकोटी,राजिक खान,आनन्द कनवाल,रमेश मेर,देवेन्द्र भट्ट, तसलीम अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
