अल्मोड़ा -आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद एवम भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास की दीवार एवं जाखनदेवी से पनिउड़ियार मार्ग में जो सीवर पाइप लाइन खोदी गई है उसे तुरंत ठीक करवाने,मार्ग बनवाने एवं लोगों की परेशानियों का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करने की मांग की।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी से श्री शाह की इस मामले में गहन वार्ता भी हुए।अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि जाखन देवी से पनीउड़ियार मार्ग का तुरंत आंगणन बनाने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दे दिए हैं एवं शीघ्र अति शीघ्र आंगणन बनने के बाद इसका टेंडर लगवा दिया जाएगा और कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रेस स्कूल की दीवार के विषय में उनके द्वारा बताया गया है कि उसको बनाने के लिए भी हमारे द्वारा संपूर्ण प्रयास किए जाएंगे।फिलहाल वहां पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की सुरक्षा के लिए प्रबंध कर दिए गए हैं।अधिशासी अधिकारी से मिलने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष एवम सभासद अमित साह मोनू, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ,नगर महामंत्री एवं सभासद अर्जुन बिष्ट चीमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *