अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण पंत के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला में धुआंधार जनसंपर्क किया।इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत के द्वारा पांडेखोला से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी ज्योति शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग की अपील की गई।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में आज समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जनता आज यहां साफ सफाई की अव्यवस्था,प्रत्येक मोहल्ले में कूड़ेदान ना होने की समस्या,ड्रेनेज की अव्यवस्था,पार्किंग की अव्यवस्था, आवारा पशुओं से हो रही परेशानी से जूझ रही है।इसके साथ ही अभी भी नगर का अधिकांश हिस्सा ऐसा है जहां पर पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज जमीन से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है जो निश्चित रूप से जन समस्याओं को समझ सकता है एवं उनका समाधान कर सकता है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को मेयर पद का टिकट दिया है जो जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को समझ कर उनका निदान करने में सक्षम है।उन्होंने सबसे अपील भी की कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को सहयोग करके अल्मोड़ा की दशा और दिशा बदलने का आम जनता कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जनता के रूख से स्पष्ट है कि इस बार अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी की त्रिपल इंजन सरकार बनने जा रही है। जनसम्पर्क में ज्योति शाह,स्मिता जोशी,सोनिया कर्नाटक, दीपा जोशी,मीनाक्षी शाह,भावना बिष्ट, सीमा गोसाई, ममता बिष्ट,जया जोशी,गीता,विमल गोसाई,दिवस तिवारी,इशांत भोज,अंकित बिष्ट, मंजुल जोशी,तन्वी जोशी,वैष्णवी शाह,दिव्यंका शाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *