अल्मोड़ा-भाजपा व भाजयुमो अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल ने संयुक्त रूप से भाजपा सदस्यता अभियान चलाया।भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा सिकुड़ा बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सदस्यता महाभियान के निमित्त स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गयी।इस अभियान में मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कन्हैया बिष्ट,बूथ अध्यक्ष सिकुड़ा विनोद बिष्ट,पूर्व व्यापार मंडल महासचिव राहुल बिष्ट,सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा ललित खोलिया, मंडल मंत्री दीपेंद्र राणा व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
