अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बारह साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अल्मोड़ा विधानसभा की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पातालदेवी में आयोजित की गई।बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्षों,पूर्व विधायकों,पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उन्हें नियमित प्रवास कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का दायित्व दिया गया।बैठक में आगामी मन की बात कार्यक्रम सहित संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के उपरांत अल्मोड़ा नगर मंडल के लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र बैठक आयोजित की गई तथा मंडल अध्यक्षों के साथ टिफिन बैठक भी संपन्न हुई।कार्यक्रम के समन्वयक एवं दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और शक्ति केंद्र तक सक्रिय सहभागिता ही पार्टी की सफलता का आधार है।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा प्रत्येक विधानसभा में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसी क्रम में 15 एवं 16 जून को अल्मोड़ा विधानसभा में विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।दूसरे दिन ग्रामीण मंडल के ग्राम वल्टा में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान,जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर किसानों के साथ संवाद तथा विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा।बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी,लता वोहरा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, दर्शन रावत,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,मंगल सिंह,हरीश कनवाल, धर्मवीर आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में यह संकल्प लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को शक्ति केंद्र स्तर तक मजबूत करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *