अल्मोड़ा -प्रैस को जारी एक बयान में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि नगर में बन रही शै भैरव मंदिर के बगल की पार्किंग में पूर्व में मिलन चौक के समीप से रास्ता बनना था लेकिन न जाने किस दवाब में बेसमेंट से पार्किंग का रास्ता बनाया जा रहा है।बेसमेंट से पार्किंग का रास्ता बनाये जाने से पार्किंग की क्षमता कम हो जाएगी।इस प्रकार पैसे का इस तरह का दुरूपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।वैसे ही नगर में पार्किंग की गंभीर समस्या है। बड़ी मुश्किल से पार्किंग का निर्माण हो रहा है उसमें भी यदि इस प्रकार पार्किंग की क्षमता कम कर दी जाएगी तो इससे जनता का नुकसान ही होगा। उन्होंने कहा कि इस क्रम में कुछ याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय की भी शरण ली थी परन्तु न्यायालय द्वारा इस प्रकरण को ख़ारिज किया गया है और नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया था उसी के अनुरूप कार्य किया जाना चाहिए था।व्यक्तिगत लाभ दिलाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम उक्त याचिकाकर्ता के भी खिलाफ नहीं हैं। प्रशासन और नगर निगम उक्त व्यक्ति को कहीं अन्यत्र स्थान दिलाये।व्यक्तिगत लाभ दिलाकर पार्किंग की क्षमता को कम करना कहीं से भी उचित नहीं है।इस प्रकरण में जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेना चाहिए एवं पूर्व के प्रस्तावित मार्ग के अनुसार ही पार्किंग के रास्ते का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यदि सही निर्णय नहीं लिया जाता तो कांग्रेस उच्च न्यायलय का दरवाजा खटखायेगी।कांग्रेस इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है और ये मांग करती है की जो पूर्व नियोजित नक्शा है उसी के अनुरूप पार्किंग का निर्माण हो अन्यथा पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *