अल्मोड़ा-बियरशिबा विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मातृत्व दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन और प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने सभी माताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत से हुआ। विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर ने कहा कि मां का स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन बच्चों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कविता प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति की संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने अभिभावकों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।

