




अल्मोड़ा- देहरादून में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन ट्रायल में अल्मोड़ा के खिलाड़ी डीके जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवीं बार राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।उनकी इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत में खुशी की लहर है। अब डीके जोशी आगामी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।यह प्रतियोगिता ओडिशा अथवा असम में आयोजित होनी है।राज्य स्तरीय ट्रायल में डीके जोशी ने अपने दमदार खेल और बेहतरीन प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया।उन्होंने ऊधम सिंह नगर के बलवंत सिंह को 21-5 से हराया।इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के इंद्रजीत सिंह को 15-6 और 15-8 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उन्होंने उत्तरकाशी के अनुराग शर्मा को 15-3 और 15-0 से हराकर राज्य टीम में अपना स्थान पक्का किया।चयन के बाद गृह नगर अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में डीके जोशी का स्वागत किया गया।इस दौरान मिष्ठान वितरित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई गई और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक,उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल,उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल सिंह मेहता,सचिव डॉ. संतोष बिष्ट,उपसचिव संजय नज्झोन,कोषाध्यक्ष नंदन रावत,विजय प्रताप सिंह, हिमांशु राज,अरविंद जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट,हरीश भंडारी, संजय खोलिया,हरीश अधिकारी,प्रांशु अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन,अतुल जोशी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या,प्रेम सिंह और यशवंत कुमार सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।इसके अलावा गौरव भट्ट,दीपक देवरी,मन गुप्ता,गौरव ढौंढियाल,इंद्र सिंह अल्मियां और हरीश बिष्ट ने भी डीके जोशी को शुभकामनाएं दीं।कोतवाल योगेश उपाध्याय और डॉ. अखिलेश ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
