अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों,एसओजी एवं एएनटीएफ प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इस क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में दिनांक 3 अगस्त की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान स्विप्ट कार संख्या UK-04D-1566 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चालक गौरव सिंह बिष्ट के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0 FIR संख्या-80/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव सिंह बिष्ट उम्र-28वर्ष पुत्र भुवन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम खेरदा बजवाड़ जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रम), 84 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की), 144 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) बरामद हुई है।पुलिस टीम में
उनि आनन्द बल्लभ कश्मीरा चौकी प्रभारी धारानौला,कानि राकेश खेतवाल एसओजी अल्मोड़ा,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *