अल्मोड़ा- प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे का सामान पहुचाकर नशे की लत लगाने वाले व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त सीओ/थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 05.11.2022 को विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व मे थाना लमगड़ा पुलिस के चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी व पुलिस बल द्वारा चौकी मोरनौला के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति बच्ची सिंह के कब्जे से 1.506 किलो ग्राम चरस कीमत लगभग 1,50,600 रुपए बरामद होने पर अभियुक्त बच्ची सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि अभियुक्त बच्ची सिंह आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए उधमसिंहनगर ले जा रहा था,चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रु० के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बच्ची सिंह पुत्र लबरु सिंह निवासी ग्राम ऐचता गिधौर थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर है।बरामदगी में 1.506 किग्रा चरस बरामद हुई है जिसकी कीमत 1,50,600 रुपए है।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी,का०ललित मोहन,का० प्रेम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *