अल्मोड़ा-दिनांक- 13.11.2022 को हाईवे पेट्रोल यूनिट/डायल 112 में नियुक्त कर्म0गणों को सूचना मिली जेल रोड के समीप एक वृद्ध महिला काफी देर से इधर उधर भटक रही है, इस सूचना पर डायल 112 टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ की गई,उनके द्वारा अपना नाम बंसती देवी बताया,अपने घर व परिवार के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रही थी।डायल 112 में नियुक्त कर्म0गणों द्वारा सीओ आँपरेशन अल्मोड़ा को उक्त महिला के बारे में अवगत कराया।सुश्री ओशिन जोशी सीओ आँपरेशन अल्मोड़ा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डायल 112 कर्म0गणों को वृद्ध महिला की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला थाना अल्मोड़ा में ले जाने व महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल को शीघ्र महिला के परिजनों का पता लगाकर सकुशल उनके सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया।महिला थानाध्यक्ष ने वृद्घ महिला के परिजनों का शीघ्र पता लगाने हेतु थाने से एचसीपी नीमा मेर,एचसी इंदु बिष्ट व म0कानि0 माया देवी को क्षेत्र में भेजा गया,जिनके द्वारा काफी प्रयासो के बाद लोगों से जानकारी जुटाकर घर व परिजनों का पता लगाकर वृद्ध महिला बंसती देवी निवासी सोमेश्वर को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में उनकी सही से देखभाल करने हेतु कहा गया।परिजनों ने बताया उनके घर से बिना बताये कही चले जाने पर वह काफी परेशान हो गये थे।अल्मोड़ा पुलिस के इस मानवीय कार्य की परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *