अल्मोड़ा-आज दिनाँक 23/09/2022 को आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा ऋषिकेश में अंकिता भंडारी के साथ हुई घटना के मामले में अंकिता भण्डारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व दोषियों को फाँसी की सजा हो इस बात की सरकार से गुहार लगाई गयी।संगठन के गौरव भण्डारी ने कहा अंकिता भंडारी के साथ हुई घटना ने ना सिर्फ मानवता को शर्मशार किया है बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के शांत माहौल व पवित्रता को भी कम किया है।दोषियों को जरूर गिरफ्तार कर लिया गया है परंतु दोषियों को फाँसी की सजा हो।चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क मे आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल कोरंगा,उज्जवल जोशी,गौरव भण्डारी,भुवन भण्डारी,संजू,रजत मेहरा,निशांत,भास्कर गोस्वामी, नेगी,बलवंत नेगी,चिराग जोशी,नंदन सिंह,पुनीत सिंह चौहान,विशाल बिष्ट,उमड़ धामी,कपिल,हरीश भैसोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
