अल्मोड़ा-पराक्रम,शौर्य,विजय गाथा के प्रतीक कारगिल विजय दिवस पर मातृभमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर वीर शहीदों को आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।सोबन सिंह जीना परिसर में आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल अर्पित कर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की व सभी शहीदों को स्मरण किया।कार्यक्रम में छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला,गिरीश पांडेय,विजय सिंगवाल,निशांत पांडेय,नवीन,कुणाल,पंकज भट्ट,गर्वित मंगाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
