अल्मोड़ा-आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के लिए यह अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय ने उत्तरी कमान प्रधानाचार्य सम्मेलन–2026 में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं।यह सम्मेलन 18 एवं 19 नवंबर 2026 को आर्मी पब्लिक स्कूल,ओल्ड कैंट,प्रयागराज में आयोजित किया गया।विद्यालय को सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्तरी कमान के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यालय उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा प्रतिष्ठित रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं शैक्षणिक प्रशासन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार तथा माया जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।एक ही सम्मेलन में विद्यालय को तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता,शिक्षकों की प्रतिबद्धता,विद्यार्थियों की मेहनत तथा विद्यालय प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन का परिचायक है।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के समर्पण, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन को दिया।उन्होंने भविष्य में भी शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।यह उपलब्धि न केवल आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा बल्कि समस्त अल्मोड़ा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *