अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में अन्तरमहाविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय एच०एन०बी० स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० नरेंद्र सिंह भंडारी,कुलसचिव डॉ०देवेंद्र सिंह बिष्ट,अधिष्ठाता प्रशासन प्रो० प्रवीण सिंह बिष्ट,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० इला साह,क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि ने उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि प्रो०नरेंद्र सिंह भंडारी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो०इला साह के निर्देशन में बहुत बेहतर कार्य कर रहा है।उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के संबंध में कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर यहां के प्रतिभाशाली युवा पहुंच सकें इसके लिए सीमांत क्षेत्रों में भी विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं संचालित कर रहा है।विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा चुका है।विश्वविद्यालय में क्रिकेट,बॉक्सिंग,कबड्डी, हैंडबॉल,बॉलीबॉल,ताइक्वांडो के साथ अन्य क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है।नार्थ जोन मेंअधिष्ठाता प्रशासन प्रो०प्रवीण बिष्ट ने कहा कि कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर इस विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।खेल के क्षेत्र में अपनी रुचि को बढ़ाएं।विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने कहा कि हैंडबॉल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर कॉलेज की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।उन्होंने प्रतियोगिता का संचालन किया।अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो० इला साह ने आभार जताते हुए कहा कि बेटियों को भी खेलों के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।युवा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लें।इस अवसर पर जिला सचिव हैंडबॉल पंकज टम्टा, श्याम मन्नू भट्ट,टीम मैनेजर के रूप में मनोज पांडे,डॉ० रश्मि सैलवाल और कोच के रूप में कमल पंत,कौशल गाड़िया रहे।इस अवसर पर सैय्यद गुलाम रजा,डॉ० योगेश जोशी,हरेंद्र प्रसाद,मनोज कुमार,बलवंत दानु, पंकज टम्टा,पंकज बिष्ट,प्रेम लटवाल, किशन टम्टा,डॉ० ललित चंद्र जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी) आदि ने सहयोग दिया। संचालन श्याम मुन्नू भट्ट ने किया।