






अल्मोड़ा-अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में गांधी पार्क में 1001 मोमबत्तियां जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई और न्याय की आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान अंकिता को न्याय दो के नारों के साथ दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के लिए बेहद पीड़ादायक और गंभीर मामला है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा,सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि गांधी पार्क में जलाई गई 1001 मोमबत्तियां केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प हैं। कांग्रेस मांग करती है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान हो तथा दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिले।कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,महेश चंद्र,विनोद वैष्णव,दिनेश पिलख्वाल, दानिश खान,रोहित रौतेला, मुकेश कुमार,सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी,केवल सती, पूरन रौतेला,मनोज वर्मा, गोविन्द माहरा,निर्मल रावत, भरत मेहरा,दीपेश कांडपाल, मनोज बिष्ट,अनुज साह, भैरव गोस्वामी,जगदीश पाण्डेय, वकुल साह,संजीव कर्मियाल, उमेश गुरुरानी,नरेश बराकोटी, गीता मेहरा,फेमिना खान, जया जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
