अल्मोड़ा-भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के शोषित,वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकजुट रखने का सबसे मजबूत आधार है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश में बढ़ती सामाजिक असमानता और भेदभाव की घटनाएं बाबा साहेब के आदर्शों के विपरीत हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रही हैं जो चिंताजनक है।पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में एकता, भाईचारा व समानता को मजबूत करें।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज कुमार जोशी,हेम चंद्र तिवारी, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रोतैला,भैरव गोस्वामी,रमेश लटवाल,गोविंद मेहरा,विपुल काकी,नारायण दत्त पांडे,पार्षद विकास कुमार,तारा चंद्र साह, निर्मल रावत,गीता मेहरा,किरण आर्य,दिनेश नेगी, अख्तर हुसैन, आनंद सिंह बिष्ट,प्रताप सत्याल, दीवान धपोला,विनोद वैष्णव, शहाबुद्दीन,परितोष जोशी, जगदीश पांडे,गोपाल भट्ट, जीविका,विनीत कुमार,पवन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *