अल्मोड़ा-ट्रैफिक इंस्पैक्टर गणेश सिंह हरड़िया को दिनांक 01/09/2022 को नगर अल्मोड़ा माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए गश्त पर निकले थे।उनको शिखर होटल पेट्रोल पम्प के पास रोड पर गिरे हुए 3000 रुपये मिले तो ट्रैफिक इंस्पैक्टर द्वारा लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाकर काफी दिनों तक मशक्कत करने के बाद नगदी के वास्तविक स्वामी को खोजने के लिए ट्रैफिक इंस्पैक्टर गणेश सिंह हरड़िया द्वारा किये गये अथक प्रयास से दिनांक 04/09/2022 को पता चला कि यह नगदी महेन्द्र सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह कैड़ा निवासी पाण्डेखोला की है।ट्रैफिक इंस्पैक्टर द्वारा 3000 रुपये नगदी के वास्तविक स्वामी महेन्द्र सिंह के सुपुर्द किया गया।नगदी सकुशल वापस मिलने पर नगदी के स्वामी व प्रत्यक्षदर्शी लोगों द्वारा ट्रैफिक इंस्पैक्टर की ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
