














.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू,सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 4 नवंबर को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान कार चालक चंदन सिंह निवासी ओखलकांडा ब्लॉक, जनपद नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।पुलिस टीम द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा बारह हजार रुपए का कोर्ट चालान किया गया।
