अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पुलिस के औचक चैकिंग अभियान की चपेट में आये 410 लोगों पर हुई सप्ताह में कार्यवाही।उत्पात मचाने वालों,नशेड़ियों,अराजकता फैलाने वालों,यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर चालानी कार्यवाही के साथ पुलिस ने 18 वाहन सीज किये।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त सीओ/थाना प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों,अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में मोटर वाहन अधिनियम,उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 410 लोगों पर कार्यवाही की गई है।यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम मे 346 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 18 वाहन सीज किते गये।सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 12 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब पिलाने वालें 52 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही के दौरान 2,72,100 रु0 का जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *