अल्मोड़ा-देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने के लिए भारत सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरु किया गया है। रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व अल्मोड़ा पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश की आजादी में अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के सम्मान में दीप प्रज्जवलित कर उनके बलिदान को याद किया गया।मेरी माटी मेरा देश अभियान को जनपद स्तर पर सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक दिवस विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे।साथ ही एसएसपी महोदय द्वारा जनपदवासियों से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *