अल्मोड़ा -प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मा०न्यायालय से जारी आदेशिकाओं समन, नोटिस व वारण्ट आदि की शत प्रतिशत तामीली कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये है।इस क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 31.10.2022 को अलग अलग मामलों में 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।नंदलाल उम्र 42 वर्ष निवासी लोधिया बरसीमी थाना व जिला अल्मोड़ा को धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 285/236 भादवि के अन्तर्गत न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर उक्त के निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।संदीप गोस्वामी उम्र 23 वर्ष निवासी पाण्डेखोला अल्मोड़ा को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया, जो विगत कई समय से फरार चल रहा था।पुलिस टीम एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा,एचसीपी राजेंद्र प्रसाद कोतवाली अल्मोड़ा,कानि० किशोर कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा,कांस्टेबल मोहन त्रिकोटी कोतवाली अल्मोड़ा,कानि० सुरेश गिरी, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *