अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधानसभा सत्र एवं त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों एवं किरायेदारों का सत्यापन अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर की प्रातः सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में प्रभारी चौकी चैंती उ नि धर्मेन्द्र कुमार एवं पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जलना में सत्यापन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एक ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखे जाने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹5,000 का नकद चालान किया गया। साथ ही जलना क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन चैक किये गये।अल्मोड़ा पुलिस ने अपील की है कि बाहरी मजदूरों,फड़-फेरी लगाने वालों एवं किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।बिना सत्यापन के किसी को रखने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *