अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने,हुड़दंग एवं न्यूशैंस फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में दिनांक 7.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत व सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार व थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने ग्राम पैली टोईया में सार्वजनिक स्थान में न्यूसेंस कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।साथ ही थाना दन्या पुलिस ने चैकिंग के दौरान सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ी कर शराब का सेवन कर न्यूशैंस फैलाते पाए जाने पर 6 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *