अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बिना हेलमेट/बिना लाईसेन्स/रैश ड्राइविंग/नशे मे वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले/होटल,ढाबों,ठेलियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने/धूम्रपान करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर मिशन मर्यादा/इवनिंग स्टाँर्म अभियान में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं।अक्टूबर माह में अब तक जनपद के समस्त थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में उत्पात मचाने वाले व होटल ढाबो में शराब पिलाने वाले 117 लोगों पर 81पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई ।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 461 लोगों पर एमवी एक्ट में कार्यवाही कर 6 वाहन सीज किए गए। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 20 लोगों पर कोटपा एक्ट में कार्यवाही की गई,जिसमें 2,88,800 रू० का जुर्माना वसूला गया।
