अल्मोड़ा-दिनांक 3.10.2022 को आगामी दशहरा मेला व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा उमेश चंद्र प्रकाश परगाई द्वारा फायर कर्मियो के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा हेतु लगाये गये 31 फायर हाइड्रेंटो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी फायर हाइड्रेंटो को चेक करने पर सभी कार्यशील दशा में पाये गये।इसके अतरिक्त नगर के दो शॉपिंग मॉल विशाल मेगा मार्ट,रघुनाथ सिटी मॉल का भी निरीक्षण किया गया तथा मॉल में लगे अग्निशामक यंत्रों का निरीक्षण करने पर सही व कार्यशील दशा में पाए गए।मॉल स्वामी,मैनेजर व कार्यरत स्टाफ को आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
