
अल्मोड़ा-महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री ताराचंद जोशी जी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने के उद्देश्य से महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की है।नई कार्यकारिणी में संगठन के अनुभवी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की आवाज को आम जनता तक पहुंचाएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।
