अल्मोड़ा-जनपद में पेट्रोल की कमी को लेकर उठ रही आशंकाओं पर विराम लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।उन्होंने बताया कि दो पेट्रोल पंपों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण पेट्रोल की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई थी जिसे आज शाम या अधिकतम कल सुबह तक पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर पूर्व की तरह नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध रहेगा और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं ताकि किसी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *