

अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे संपर्क से सम्मान अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ अल्मोड़ा नगर के प्रतिष्ठित एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले परिवारों के आवासों पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और उनके परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे लोगों के योगदान को सम्मानित करना और नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके कार्यों को सम्मान देने और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने का कार्य कर रही है।अभियान के अंतर्गत आज रानीधारा निवासी वरिष्ठ नागरिक अरुण पंत तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आईएएस सौम्या गुरुरानी के माता-पिता नवीन चंद्र गुरुरानी एवं नमिता गुरुरानी को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने परिवारों के साथ समय बिताया और उनके अनुभवों को सुना।उन्होंने कहा कि समाज में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों के पीछे उनके परिवारों का त्याग, संस्कार और सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भाजपा पदाधिकारियों ने भी सम्मानित परिवारों के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उनके अनुभवों को साझा किया।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित परिवारों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने वाला प्रयास बताया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,नगर निगम महापौर अजय वर्मा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,जिला महामंत्री दर्शन रावत,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,निकाय प्रकोष्ठ सह-संयोजक कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अभिषेक जोशी,पार्षद मीरा मिश्रा,पंकज जोशी,करन टम्टा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा के इस सम्मान अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ साथ उनके साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक मूल्यों और प्रेरणादायक कार्यों को बढ़ावा मिल सके।


