अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी की असम,पांडिचेरी एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के उपलक्ष्य में आज चौघानपाटा अल्मोड़ा में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और विजय का उत्सव मनाया।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक विजय बताते हुए कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूती का परिणाम है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार विजय प्राप्त कर हैट्रिक बनाएगी पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने इसे 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि इससे संगठन का उत्साह कई गुना बढ़ा है।
नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह विजय जनता के विश्वास की जीत है।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और यही कारण है कि जनता लगातार भाजपा को अपना समर्थन दे रही है।इस अवसर पर बिट्टू कर्नाटक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भी उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि यह विजय केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भाजपा की नीतियों को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है। अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक इस जीत का जश्न मनाकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।आने वाले समय में हम और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा,मेयर अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,राजीव गुरुरानी,धर्मेंद्र बिष्ट,मनीष जोशी,पंकज भाकुनी,कैलाश गुरुरानी,जगदीश चौहान,संजय जोशी,मनोज तिवारी,मनोज सनवाल,मनोज जोशी, मुस्तकीम मालिक,अन्नू भोज, अभय शाह,रक्षित वर्मा, अभिषेक तिवारी,रजा अली, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी,पंकज जोशी,देवेंद्र भट्ट,अर्जुन बिष्ट,चंदन लाल टम्टा,पीयूष कुमार,आनंद कनवाल,जगत भट्ट,नीरज सांगा,आशीष जोशी,आशीष डोगरा,कृष्ण बहादुर,राहुल कुमार,युवम,राजेंद्र बिष्ट, देवाशीष नेगी,हरीश कनवाल, किशन बिष्ट,नरेंद्र बिष्ट,भूपेश गैरा सहित महिला मोर्चा की कमला तिवारी,ममता शाह, मीना नेगी,पूनम त्रिपाठी,मीरा मिश्रा,आशा बिष्ट,रेखा आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और आतिशबाजी के साथ विजय उत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *