अल्मोडा-ग्रीनहिल्स ट्रस्ट की डा वसुधा पन्त ने बताया कि संगीत और साहित्य के तीन दिवसीय उत्सव अल्मोडा लिटरेचर फ़ेस्टिवल को अल्मोड़ा में आयोजित किया जा रहा है। 30 जून से 2 जुलाई तक चलने वाला यह उत्सव मल्ला महल में आयोजित किया जाएगा जो कि 16वीं सदी का किला है जो अल्मोडा रिज के ऊपर स्थित है।अल्मोडा लिटरेचर फेस्ट का उद्देश्य वैश्विक साहित्यिक और संगीत परिदृश्य में उत्तराखंड के समृद्ध योगदान को प्रदर्शित करना है। लाइनअप में लेखकों, पत्रकारों, संगीतकारों, इतिहासकारों और फोटोग्राफरों की एक प्रभावशाली श्रृंखला है। फ़ेस्टिवल की आयोजन समिति में डॉ वसुधा पंत, डॉ दीपा गुप्ता, प्रो सय्यद अली हामिद, राजेश बिष्ट, आशुतोष जोशी, जयमित्र बिष्ट, भूषण पाण्डे, हर्ष काफ़र, मनमोहन चौधरी, मीनाक्षी पाठक, अनुराग कुमार, आकांक्षा जोशी, आदि शामिल हैं।अल्मोड़ा के कई युवा भी इसमें ज़ोर शोर से अपना योगदान दे रहे हैं। ग्राफ़िक एरा विश्वविध्यालय इस फ़ेस्टिवल के मुख्य प्रायोजकों में से एक है।अल्मोड़ा ज़िला प्रशासन,अल्मोड़ा होटल एशोसिएशन, अल्मोड़ा व्यापार मंडल आदि इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दे रहें है। आयोजन समिती की डा दीपा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। अल्मोडा लिटरेचर फेस्ट सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।
