अल्मोड़ा-आज जनपद अल्मोडा में अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड जनपद कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।जिस हेतु संयोजक के एन कांडपाल,पुष्कर सिंह भैसोड़ा व अखिल भारतीय समानता मंच के प्रांतीय पदाधिकारी पी सी तिवारी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी सहयोगी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।अध्यक्ष वैभव जोशी,उपाध्यक्ष सी एस नैनवाल,महासचिव पंकज जोशी,
सचिव भगवंत सिंह रावत,संगठन सचिव शशि मोहन पांडेय,कोषाध्यक्ष दिगम्बर दत्त फुलोरिया,कार्यकारिणी सदस्य केशर सिंह बिष्ट,राजेश कुमार डालाकोटी,तारा बिष्ट चुने गये।इस अवसर पर संयोजक के एन कांडपाल, सी एस नैनवाल,पुष्कर सिंह भैसोड़ा, वैभव जोशी,पी एस बोरा,भगवंत सिंह रावत,पंकज कुमार जोशी,रमेश सिंह कनवाल,केदार सिंह बिष्ट,के पी जोशी, तारा सिंह बिष्ट,हिमांशु जोशी,अमित, नारायण सिंह,राजेश डालाकोटी,डी चबडाल,दिगंबर फुलोरिया,पी सी तिवारी,प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि मोहन पांडेय,केवलानंद जोशी आदि उपस्थित थे।कुमाऊं मण्डल नैनीताल के मुख्य संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दूरभाष पर बधाई दी।कार्यकारिणी गठित करने में विशेष सहयोग हेतु के एन कांडपाल,पुष्कर सिंह भैसोड़ा व पी सी तिवारी का भी आभार व्यक्त किया गया है।श्री पाठक ने कहा कि कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों व तहसील में भी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।इसे अभियान के रूप में लिया जायेगा।प्रांत के अध्यक्ष वी के धस्माना व सचिव जगदीश कुकरेती के निर्देश पर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *