










अल्मोड़ा/देहरादून-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी दीक्षा कांडपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दीक्षा ने अंडर-25 सीनियर आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।जिला ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष,राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता, पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक एवं राष्ट्रीय रेफरी कमल कुमार बिष्ट ने दीक्षा की उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।कड़े मुकाबलों के बीच कांस्य पदक जीतकर दीक्षा ने अपनी मेहनत,लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है।दीक्षा कांडपाल की इस उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, खेल संगठनों,प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और मानस पब्लिक स्कूल परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।सभी ने दीक्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।बधाई देने वालों में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, राज्य दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि रौतेला, हवालबाग भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुंदन कुमार बिष्ट, महापौर अजय वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं खेल विभाग के अधिकारी, जिला कल्याण विभाग के अधिकारी तथा मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट शामिल रहे।इसके अलावा जिला ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रदीप जोशी, सुरेश सिंह नेगी, मीरा रयाल, फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग जज गिरीश मल्होत्रा, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, वरिष्ठ अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट तथा हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के क्रिकेट कोच राजेंद्र सिंह राणा ने भी दीक्षा को शुभकामनाएं दीं।दीक्षा की इस सफलता पर टीम कोच हीरा कनवाल, मनमोहन सिंह मेहरा, योग प्रशिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच अनंत बिष्ट, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं कोच जीपी पंकज तथा खिलाड़ी एवं कोच काजल कांडपाल ने खुशी जताई। साथ ही अवनि बिष्ट, खुशी नेगी, मयंक गैड़ा, आसना आर्या, कनक नेगी, ललित मोहन सिंह, वेदांश भंडारी, दिव्यांशु बिष्ट, साक्षी रयाल, सार्थक जोशी, लतिका जैम्याल, दक्षेश जोशी, यश नेगी, शिवम जोशी, जगदीश अधिकारी, शिवाय आर्या, प्रनील बिष्ट, ऋद्ध्यांशी बिष्ट और अंशिका बिष्ट सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शिक्षक वर्ग ने भी दीक्षा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। खेल जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई कि दीक्षा भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।दीक्षा कांडपाल की यह उपलब्धि अल्मोड़ा की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
