नैनीताल -अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड कुमाऊं मण्डल नैनीताल के जनपद कार्यकारिणी के लिए रमेश पाण्डेय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र तिवारी,महासचिव देवेन्द्र बोरा,सचिव विजय तिवारी,सचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष यतेन्द्र सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन उपाध्याय चुने गए।चुनाव धीरेन्द्र कुमार पाठक मंडलीय संयोजक अखिल भारतीय समानता मंच की देखरेख में सम्पन्न हुए।आज इस कार्यक्रम में जगदीश सिंह बिष्ट,अरविंद मोहन, संगीता जोशी,गिरीश चन्द्र जोशी,डॉ कन्नू जोशी,कैलाश चन्द्र भट्ट,त्रिलोचन उपाध्याय,यतेन्द्र सिंह रावत देवेन्द्र सिंह बोरा,हरीश मटियाली,जगदीश तिवारी, राजेन्द्र सिंह बोरा,सुरेश पांडेय, लीलाधर पांडेय,विजय तिवारी,नवीन कांडपाल,धीरेन्द्र कुमार पाठक,उमराव सिंह पडियार,गिरीश पनेरू,मनोज तिवारी,रमेश चन्द्र पाण्डेय,गिरिजेश कांडपाल,चन्द्रशेखर सनवाल,शशि वर्धन अधिकारी उपस्थित थे।मंडलीय संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।संगीता जोशी द्वारा संगठनात्मक एकता बल देने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि सामाजिक समानता के परिप्रेक्ष्य में हर वर्ग को मंच से जोड़ने के लिए अतिशीघ्र ही बैठक आयोजित की जायेगी।महासचिव देवेन्द्र बोरा,सचिव विजय तिवारी व मनोज तिवारी द्वारा कहा गया कि दिये गये दायित्व का का पूर्ण निर्वहन किया जायेगा।मंडलीय संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि जनपद अल्मोड़ा व नैनीताल में कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।बागेश्वर,चंपावत, ऊधमसिह नगर,पिथौरागढ़ में भी अतिशीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष वी के धस्माना व सचिव जगदीश कुकरेती के दिशानिर्देश पर कार्यकारिणी गठित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *