अल्मोड़ा-वर्तमान सांसद अजय टम्टा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी बनाए जाने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आज स्थानीय चौहानबाटा में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया।सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आज दोपहर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में चौहानबाटा में एकत्रित हुए और भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा ने कहा कि अजय टम्टा के विकास कार्यों,जनता के लिए मृदु स्वभाव और अनुभव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पुनः सांसद प्रत्याशी बनाया है और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर भारी जीत दर्ज करेगी। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा आज देश को जिस तरह विश्व के अग्रणी देशों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया गया है उसे देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में चार सौ से अधिक सीटों पर जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने से सभी में उत्साह है और इस बार की भारतीय जनता पार्टी की जीत ऐतिहासिक होगी। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि निश्चित रूप से अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी जोश है और प्रचंड मतों से भाजपा जीत दर्ज करेगी। आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजन जोशी,दर्शन रावत,किरन पंत,विनीत बिष्ट, धर्मेन्द्र बिष्ट,जगत तिवारी,राजेंद्र बिष्ट,हिमाल शर्मा,हरीश कनवाल, गोविन्द पिलख्वाल,अजय वर्मा, ललित लटवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।