नैनीताल-आज एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।जिसमें निर्णय लिया गया है कि कुमायूं मंडल नैनीताल एडी द्वारा अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में विसंगति दूर नहीं की गई।श्रीमती ममता पंत, श्रीमती मालती गोस्वामी,राजेश कुमार,चेतन जोशी,श्रीमती शमा परवीन को उनके द्वारा अनुरोध के आधार पर पहले विकल्प नहीं दिये गये।इसके अतिरिक्त तरूण कुमार जोशी का अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत होने के बाद भी अनिवार्य स्थानांतरण कर दिया गया।पदोन्नति संशोधन में भी दोनों मंडलों में असमानता की जा रही है।अधिसंख्य पदों पर कार्यरत सदस्यों का अभी तक समायोजन नहीं किया गया।इसके अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत व एडी कुमाऊं मण्डल नैनीताल की लिखित सहमति के बाद भी जीवन चन्द्र ओली वरिष्ठ सहायक का जबरन प्रशासनिक आधार पर उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लंबित मामलों व जबरन प्रशासनिक स्थानांतरण के दृष्टिगत दिनांक 21 सितम्बर को एक दिन का धरना प्रदर्शन नैनीताल एडी कार्यालय में किया जायेगा।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिलाध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत,जिला मंत्री बागेश्वर इन्द्रेश कोरंगा,जिलाध्यक्ष चंपावत मिंटू सिंह राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी,जनपद ऊधमसिह नगर सचिव हरजीत,भूपेन्द्र देव ताऊ,प्रकाश भट्ट,नितेश शर्मा, सौरभ चंद,जीवन ओली,मंडलीय पदाधिकारी संजय कुमार
शामिल रहे।अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व संचालन धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा किया गया।जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि एक्ट व नियम होने के बाद भी उनका अनुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं किया जाना गंभीर मामला है।सदस्यों की जायज मांगों की पूर्ति के लिए धरना प्रदर्शन आवश्यक हो गया है।
