
जागेश्वर-अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को चायखान स्थित वन विश्राम भवन में कांग्रेस जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में लमगड़ा और जैंती ब्लॉक के सभी बूथों की समीक्षा कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।कांग्रेस विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना होगा।बैठक में लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत,एससी जिला अध्यक्ष नवीन कोहली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर, जैंती ब्लॉक अध्यक्ष नाथ सिंह धानक, जिला पंचायत प्रतिनिधि दीपक फर्त्याल, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, जिला सचिव भुवन गहरवाल, गोपाल चौहान, रमेश बिष्ट, पान सिंह बर्गली, प्रताप राम, कुंदन कुंजवाल, किशोर कुंजवाल, चन्दन सिंह बोरा,मदन कुंजवाल, शिवराम आर्या, गोपाल महरा, कमल बिष्ट, बची सिंह, गोकुल बोरा, सुंदर फर्त्याल, धन सिंह फर्त्याल, जीवन चंद्र, गिरीश चंद्र, रमेश बोरा, हरीश सिजवाली, नरेंद्र प्रसाद, अमर सिंह बोरा, शेर सिंह बोरा, मोहन सिंह नयाल, नवीन चंद्र, हरीश गहतोड़ी, नारायण सिंह रजवार, भीम सिंह, किशन सिंह बोरा, प्रेम सिंह कन्याल, मोहित जोशी, राहुल बिष्ट, लक्ष्मी दत्त, पूरन सिंह, शिवराज सिंह नागकोटी, करन बिष्ट, हेम आर्या, विजय चिलवाल, मोहन नगरकोटी, पुष्कर सिंह, कृष्ण कुमार, महेंद्र नयाल, शिव लाल, रोहित कुमार, मोहन कुंजवाल, गोपाल बनोली, सुरेश चंद तिवारी, महेश चंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
