नैनीताल-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के उददेश्य से लगातार चलाये जा रहें नशे के विरूद्व अभियान को सफल एवं साकार बनाये जाने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी कराने वालों व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध नैनीताल व निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गश्त के दौरान दिनाँक 22.04.2022 को अभियुक्त लईक अहमद उर्फ हलुवा पुत्र मौ० रफीक अहमद निवासी अफसार के मकान मे किराये पर मौ० चौक मौहम्मदी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष को 50 अदद नशीले इंजेक्शन क्रमशः 25 अदद इंजेक्शन कम्पनी BUPINE (buprenorphine Injection IP 02 ml) व 25 अदद इंजेक्शन Avil ((Pheniramine Maleate Injection Ip 10 ml) व Dispo van 2 m सिरिन्ज 5 अदद नशीले इंजेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया।उ०नि० मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा नशे के कारोबार करने वालों को संरक्षण देने वाले अभियुक्तगण क्रमशः फरीद अहमद उर्फ आशू पुत्र स्व० सगीर अहमद उर्फ लक्की टेलर निवासी इन्द्रानगर ठोकर बड़ी रोड प्रथम गली वार्ड न० 33 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 28 बर्ष सम्बन्धित मु० 398/21 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट व अभियुक्त शाहनावाज अंसारी उर्फ आनू पुत्र स्व० समीम अंसारी निवासी वार्ड न०-31 मलिक का बगीचा पानी की टंकी वाली गली थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 19 बर्ष को अन्तर्गत धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष,उ०नि० संजीत कुमार,उ०नि० मनोज कुमार,का० भूपेन्द्र जयेष्ठा,का० मुन्ना सिंह,का० रिजवान अली,का० दिलशाद अहमद शामिल रहे।
