नैनीताल-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा निदेशालय से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर 58 सदस्यों की पदोन्नति पर आभार व्यक्त किया गया है।उम्मीद व्यक्त की गई है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर भी सदस्यों की पदोन्नति होगी।आज ही काउंसलिंग और आज ही पदोन्नति जारी करने पर विभाग का आभार व्यक्त किया गया है।संगठन द्वारा विभाग से यह मांग भी की गई है कि भविष्य में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को उनके गृह जनपद में भी पदोन्नति प्रदान की जाय।गृह जनपद में तैनाती न मिलने पर सदस्यों में रोष भी व्यापत है।सदस्यों द्वारा एक्ट लागू होने के बाद ही इसमें संशोधन की बात कही थी लेकिन विभाग द्वारा व शासन द्वारा इसे अनसुना किया जा रहा है।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का गजट नोटिफिकेशन करने व कार्य व उत्तरदायित्व का प्रख्यापन शासन द्वारा किए जाने की भी मांग लगातार की जा रही है।इसे भी विभाग द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा मांग की गई है कि जिन सदस्यों को गृह जनपद से बाहर तैनात किया गया है उनको गृह जनपद में तैनात किया जाय।उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया है कि शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को कोई विशेष प्रशासनिक अधिकार प्रदान नहीं किये गये है लेकिन फिर भी गृह जनपद से इतर तैनात किया जा रहा है जो कि व्यवहारिक नहीं है।ऊपर से फारगो नियमावली का भय अलग से है। सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।जगमोहन सिंह खाती मंडल अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी, सचिव तरूण तिवारी,ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय,सचिव हरजीत सिंह,जनपद पिथौरागढ़ अध्यक्ष सौरभ चंद,सचिव कैलाश बिष्ट,जनपद बागेश्वर संरक्षक भुवन जोशी,अध्यक्ष विजय रावत,सचिव इंद्रेश कोरंगा, जनपद चंपावत अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी द्वारा भी सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।