अल्मोड़ा-राजकीय विद्यालय भगतोला सोमेश्वर के प्रधानाचार्य श्री दिनेश राम आर्या द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं जो पुलिस विभाग में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक है,उन छात्र छात्राओं हेतु करियर गाईडेन्स कार्यक्रम आयोजित करने की एसएसपी अल्मोड़ा से अपेक्षा की गयी थी।जिस पर डा०मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 5.03.2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद, महिला थानाध्यक्ष,बरखा कन्याल एवं उ०नि० हर्ष सिंह नेगी की टीम बनाकर विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया था।टीम द्वारा पुलिस विभाग में भर्ती हेतु इच्छुक छात्राओं को भर्ती की प्रक्रिया,माप तौल,दौड़, लिखित परीक्षा,विभाग में महिलाओं की भूमिका के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
