अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डा० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर जनपद में जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी के परिवेक्षण में प्रभारी यातायात गणेश सिंह हरड़िया,प्रभारी इन्टरसेप्टर जीवन सामन्त द्वारा द्वारा जीआईसी अल्मोड़ा में प्रधानाचार्य के साथ समन्व्य स्थापित कर जी आई सी अल्मोड़ा के छात्रों को वाहन चलाते समय ध्यान मे रखने वाली बाते जैसे ड्राइविंग लाइसेंस,रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,इंश्योरेंस,पॉल्यूशन आदि कागजों की अनिवार्यता,हेलमेट का प्रयोग,स्पीड लिमिट,यातायात संकेतो के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून,साईबर अपराध एवं बाल अपराध गौरा शक्ति एप,पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप व साईबर अपराधों से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने की अपील की गई।